फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कर्ज से परेशान पिता ने फंदा लगाया, अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुटे बेटे की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। छानी गांव में बुधवार रात पिता को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे बेटा स्टेबलाइजर से निकले करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने पिता-पुत्र दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि पिता ग्रामीणों से लिए कर्ज से परेशान थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छानी गांव निवासी करन बरार (42) बुधवार की देर शाम खेत पर पहुंचे और वहां लगे पेड़ के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर लगा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें फंदे से उतारा और बेटे पिंटू (16) को जानकारी दी। इस पर पिता को अस्पताल ले जाने के लिए बेटा कमरे में रखे बक्से से रुपये निकालने चला गया।
बक्से के ऊपर रखे स्टेबलाइजर को जैसे ही उसने उठाया तो करंट लग गया। इससे पिंटू अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। देर होने पर अन्य परिजन जब कमरे में पहुंचे तो पिंटू अचेतावस्था में पड़ा था। पिता-पुत्र दोनों को परिजन निजी अस्पताल में लाए। डॉक्टरों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया। इधर, परिजनों ने बताया कि करन ने पिछले दिनों कई ग्रामीणों से एक लाख रुपये उधार लिए थे। इसे चुकाने को लेकर वह परेशान रहे थे। इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। मामले की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें