फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक की टक्कर से मोपेड सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। देवरी गांव के पास गुरुवार को मोपेड सवार किसान को बाइक ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से किसान के सिर में गंभीर चोट आई थी। सीएचसी से किसान को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां से झांसी ले जाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के गिधौसा गांव निवासी आशाराम (60) बुधवार को किसी काम के चलते देवरी गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के नजदीक पहुंचे कि सामने से बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें झांसी ले जा रहे थे, यहां रास्ते में उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि वह खेती कर परिजनों का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके दो बेटे हैं। किसान की मौत से पत्नी राजेश्वरी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें