फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पंखा सही कर रहे किसान की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/आटा। थाना क्षेत्र के संदी गांव में बुधवार सुबह किसान को करंट लग गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

संदी गांव निवासी किसान ठाकुर प्रसाद कुशवाहा (47) घर के खराब सीलिंग पंखे को सही कर रहा था। अचानक बिजली आ जाने से उसे करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। पत्नी उस समय जानवरों को चारा डालने बाड़े में गई थी। वह घर पहुंची तो कमरे में पति को अचेतावस्था में पड़ा देख उसकी चीख निकल गई। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने ठाकुर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि ठाकुर किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके तीन बच्चे हैं। किसान की मौत से पत्नी मीरा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि किसान की करंट लगने से मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें