फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क पार कर रहे किसान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बरही बंबा के पास सोमवार को सड़क पार कर रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने किसान को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लमसर गांव निवासी किसान गौरीशंकर (52) सोमवार को खेत पर मूंग की फसल की रखवाली करने गए थे। लौटते समय बरही बंबा के पास सड़क पार करने लगे। जोल्हूपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुत्र अजय व बरदानी ने बताया कि पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। किसान की मौत से पत्नी गीता देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें