फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली गिरने से किसान और दो चरवाहों की मौत

विज्ञापन
फोटो 3- मृतक कमलेश पाल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली, एट और चुर्खी थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में एक किसान और दो चरवाहे शामिल हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन




चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर गांव निवासी किसान वकील सिंह (47) रविवार की दोपहर खेत पर धान की फसल देखने गए थे। इसी दौरान बिजली उनके ऊपर गिर गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद किसानों ने परिजनों को जानकारी दी, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी परिजनों ने बताया कि उनके एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। उसकी मौत से पत्नी अंजनी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद र किसान को शासन के द्वारा मिलने वाली सहायता राशि दिलाई जाएगी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव निवासी कमलेश पाल (53) शनिवार को जानवर चराने खेत पर गए थे। इसी दौरान शाम को उनके ऊपर बिजली गिर गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में गए जगत सिंह ने परिजनों को जानकारी दी। बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे व एक बेटी है। उनकी मौत से पत्नी शांति देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




वहीं, एट थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी राजेश राजपूत (39) रविवार को खेतों में जानवर चराने गए थे। उनके ऊपर बिजली गिर गई। इससे वह अचेत होकर गिर पड़े। लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजन उन्हें पीएचसी पिंडारी ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेश के के दो बच्चे हैं। उनकी मौत से पत्नी सीमा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उधर, ग्राम विरासनी में बिजली गिरने से खेतों में चर रहे दो भैसों की मौत हुई है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि बिजली गिरने से दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें