फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नागदेवता मंदिर पर लगा मेला, भक्तों ने चढ़ाए जवारे

विज्ञापन
फोटो-15-अकबरपुर इटौरा में मेले में खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
आटा। कदौरा ब्लाॅक के ग्राम अकबरपुर इटौरा में बुधवार को मेले का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत भवन परिसर में स्थित प्राचीन नाग देवता मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूरदराज के गांवों से आए भक्तों ने मंदिर पहुंचकर नागदेवता को जवारे चढ़ाए।
विज्ञापन

अकबरपुर इटौरा के ग्राम प्रधान रामशंकर भास्कर ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। हर साल क्वांर माह की नवरात्र में दशहरा के दिन यह मेला आयोजित होता है। मान्यता है कि मंदिर पर नागदेवता की पूजा करने से सर्पदंश का असर समाप्त हो जाता है। भक्त नागदेवता से अपने जीवन की रक्षा की मन्नत मांगते हैं। मंदिर प्रांगण में पूरे दिन भक्ति गीतों की गूंज बनी रही, भक्तों ने पूजा-अर्चना कर दीप जलाए और प्रसाद चढ़ाया।
मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया तो महिलाओं ने घरेलू सामान खरीदे। गांव के बुजुर्गों ने भी परंपरा को निभाते हुए मंदिर में हाजिरी लगाई। मेला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें