फोटो - 03 डंपर घुसने से क्षतिग्रस्त हुआ क्लीनिक। स्रोत परिजन
उरई। गिट्टी लदे ट्रक से टकराने के बाद डंपर क्लीनिक में घुस गया। हादसे में केबिन में फंसकर चालक की मौत हो गई। हेल्पर ने कूदकर जान बचा ली। पुलिस जांच में जुटी है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के कुरहना आलमगीर गांव निवासी रिंकू सिंह (25) डंपर चलाता था। शनिवार को वह साथी हेल्पर गांव के ही अवधेश के साथ हमीरपुर जिले के कबरई की ओर जा रहा था। जैसे वह भरूआ के पास पहुंचा कि गिट्टी लदे ट्रक से टकराकर डंपर सड़क किनारे स्थित गौतम क्लीनिक में घुस गया। इससे क्लीनिक की शटर एवं दीवारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक रिंकू की केबिन में फंसकर मौत हो गई। वहीं, हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर में फंसे चालक को निकालकर पीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।