फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नशे में धुत युवक ने ग्रामीण पर किया फायरव

Fri, 11 Oct 2024 03:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालपी। नशे में धुत युवक ने प्रधान प्रतिनिधि के चाचा के ऊपर तमंचे से फायरिंग कर दी। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
चुर्खी थाना क्षेत्र के हथनौरा गांव निवासी रविंद्र सिंह बुधवार रात परिजनों के साथ अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी गांव का ही ब्रजनंदन सिंह उर्फ दाऊ शराब के नशे में आया और अभद्रता करने लगा। जब रविंद्र ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलते ही झुक जाने से वह बाल-बाल बच गए। घटना से खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रधान प्रतिनिधि हरेन्द्र सिंह की तहरीर पर आरोपी ब्रजनन्दन सिंह उर्फ़ दाऊ के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे हिरासत में लिया गया है।व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें