आटा में ढाबा संचालक की कार के टूटे शीशे
- फोटो : ORAI
आटा। शराब पीने से मना करने पर युवक ने ढाबा संचालक के साथ मारपीट की। साथ ही कार के शीशे तोड़ दिए। राहीगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।
आटा थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित ढाबे पर मंगलवार की शाम कालपी निवासी युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। जब होटल संचालक गंभीर ने उसे और शराब पीने से रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी और ढाबे में तोड़फोड़ भी की। इतना ही नहीं नशेबाज ने बाहर खड़ी कार के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।