फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागे प्रेमी युगल, वीडियो जारी कर लगाई सुरक्षा की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर से गए गए प्रेमी युगल ने वीडियो जारी कर परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो में दोनों कह रहे हैं कि युवती के परिजन उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे वह परेशान हैं।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया निवासी अक्षय सिंह जादौन और गांव की ही रिचा सिंह के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब परिवारों को इसकी जानकारी हुई तो दोनों पक्षों ने अपने-अपने बच्चों पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया।
करीब एक माह पहले मौका पाकर प्रेमी युगल दिल्ली पहुंचे और एक रिश्तेदार के यहां शरण ली। शुक्रवार की सुबह दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि अपनी मर्जी से घर से निकले हैं और मंदिर में शादी कर चुके हैं। वीडियो में दोनों ने पिता और भाई से जान का खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि वीडियो के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें