फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रेढ़र मोड़ पर पेड़ से टकराकर खंदक में पलटी कार, युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो - 03 हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
माधौगढ़। बंगरा क्षेत्र के रेढ़र मोड़ के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आल्टो कार पेड़ से टकराकर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि युवती समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भिंड जनपद के महरी गांव निवासी संजय ठाकुर (22) अपने रिश्तेदार लहार थाना क्षेत्र के लालपुरा निवासी शंटी (21), भिंड जिले के जारद निवासी गोलू (23) व रेढ़र थाना क्षेत्र के ऊमरी निवासी कशिश (19) के साथ कार से जालौन की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन बंगरा के रेढ़र मोड़ के पास पहुंचा कि चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार पेड़ से टकराकर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी माधौगढ़ भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने संजय ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि हादसे में युवक की मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें