फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पोल से टकराकर खंदक में पलटी चालक की मौत

विज्ञापन
कोंच में क्षतिग्रस्त पड़ी गाड़ी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। तेज रफ्तार कार पोल से टकराकर खड्ड में जाकर पलट गई। जिससे कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार सवार दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने दंपति को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया रोड पर झलापटा गांव के पास गुरुवार सुबह 8 बजे स्विफ्ट कार बिजली के पोल से टकराकर अनियंत्रित होने के बाद खड्ड में गिरकर पलट गई। जिसमें कार चालक बंटी (35) पुत्र जगदीश निवासी राजपुर जिला भिंड, धमेंद्र पुत्र मानसिंह व उसकी पत्नी प्रीति निवासी बरथरा थाना दबोह मध्यप्रदेश घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार पर राहगीर पहुंचे और तीनों को बाहर निकाला और सीएचसी कोंच ले गए। जहां डाक्टरों ने कार चालक बंटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर प्रभारी कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों ने बताया वह अपनी रिश्तेदारी भदारी से घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें