फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
फोटो- 17 सड़क पर धू-धूकर जलती कार। संवाद
विज्ञापन
एट। झांसी-कानपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे पिरौना ओवरब्रिज के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और आग का गोला बन गई।
विज्ञापन




नई बस्ती झांसी निवासी अतुल सोनी अपनी रेनो कार से कानपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पिरौना ओवरब्रिज से आगे बढ़ी, शॉर्ट सर्किट के चलते उसमें आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। कई वाहन चालकों ने ओवरब्रिज के नीचे से रास्ता बदलकर निकलना शुरू किया, जिससे दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और यातायात को सुचारु कराया। पिरौना पुलिस चौकी के सिपाही रामबीर, लायक सिंह और राहुल ने मौके पर व्यवस्था संभाली। (संवाद)

-

दीपक से लगी आग, किराना दुकान का हजारों का सामान जला

कोटरा। कस्बे के गणेशगंज मोहल्ले में मंगलवार सुबह पूजा के दीपक से लगी आग ने एक घर में रखे किराना सामान को जलाकर राख कर दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


मकान मालिक दिलीप अग्रवाल उर्फ खुंटे ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे घर की महिलाओं ने रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के बाद घी का दीपक जला दिया था। करीब 10 बजे कमरे से धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखे किराना दुकान के बिस्कुट के पैकेट, करीब पांच हजार रुपये नकद और अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था। (संवाद)



पराली में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

जालौन। औरैया रोड स्थित छत्रसाल स्कूल के पास एक खेत में मंगलवार को गेहूं की पराली में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद दुकानदारों ने तुरंत पानी और अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल को सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लोगों के अनुसार आग स्थल के पास टायर पंक्चर की दुकान और पेट्रोल टैंक भी था। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें