फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कटे होंठ और तालु के मरीजों के इलाज के लिए झांसी में लगेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जन्मजात कटे होंठ और तालु के मरीजों का निशुल्क इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन

ऑपरेशन स्माइल संस्था की ओर से झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के स्पेशियलिटी ब्लॉक में निशुल्क शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में छह माह से 60 साल तक के व्यक्ति की निशुल्क जांच होगी और जरूरी होने पर निशुल्क ऑपरेशन भी होगा।
अचल प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में ऑपरेशन स्माइल संस्था के प्रोग्राम अधिकारी भास्कर मुखर्जी ने बताया कि कटे होंठ और तालु की निशुल्क जांच, ऑपरेशन व दवाइयां आदि की सुविधा इस विशेष शिविर में होगी। इस विशेष शिविर में सांसद झांसी-ललितपुर क्षेत्र के अनुराग शर्मा और वीरांगना फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम शर्मा भी सहयोग कर रही हैं। शिविर पांच फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

इसमें किसी भी आयु वर्ग के बीमारी से संबंधित व्यक्ति का इलाज और ऑपेरशन निशुल्क होगा। शिविर में कई विदेशी चिकित्सक भी भाग लेंगे। शिविर के लिए चिह्नित मरीजों को लाने, ले जाने और वापसी की सुविधा भी संस्था की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. एसडी चौधरी ने बताया कि इस शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार और लाभार्थियों को चिह्नित करने के लिए आरबीएसके की टीमों को निर्देशित किया गया है। इस दौरान एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, संजीव चंदेरिया, ज्ञानप्रकाश व डॉ. विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें