फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पैर फिसलने से बालक तालाब में डूबा, मौत

Tue, 20 May 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। पैर फिसलने से बालक तालाब के गहरे पानी में डूब गया। चचेरे भाई ने देखा तो परिजनों कोे जानकारी दी। परिजन तालाब से निकालकर बालक को अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दिरावटी गांव निवासी नरेंद्र अहिरवार का बेटा रणजीत (10) अपने चचेरे भाई राज के साथ सुबह करीब आठ बजे गांव के बाहर बने तालाब के पास गया था। इसी दौरान पैर फिसलने पर रणजीत तालाब में डूब गया। चचेरे भाई राज ने जब उसे डूबता देखा तो वह रोते हुए घर आया और परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजन वहां पहुंचे और बालक को तालाब से निकालकर कोंच के सीएचसी ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया वह एक भाई व एक बहन थे। पिता मजदूरी करते हैं। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें