बाबा बर्फानी के दर्शन को 13 बजरंगियों का जत्था रवाना
उरई। जिले के बजरंग दल से जुड़े 13 बजरंगियों का जत्था बुधवार को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। उरई रेलवे स्टेशन पर अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 13 बजरंग दल के कार्यकर्ता रवाना हुए। इन बजरंगियों को बजरंग दल झांसी विभाग के समरसता प्रमुख अखिलेश डीहा, प्रांत सह सुरक्षा प्रमुख सूरज, जिला संयोजक अनिकेत, जिला मंत्री तेजस, जिला सहमंत्री श्यामजी शर्मा समेत विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाए और कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर तिलक लगाकर रवाना किया।