फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य की करंट से मौत

Tue, 22 Aug 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
एट(जालौन)। करंट लगने से सरस्वती विद्या मंदिर एट के प्रधानाचार्य की मौत हो गई।
विज्ञापन

झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के सेसा गांव निवासी देवेंद्र कुमार दुबे (55) एट कस्बा स्थित सेठ भगवती प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे। वह दो वर्ष से एट कस्बे में रह रहे थे। सोमवार की देर रात उनके घर की लाइट बंद हो गई। जिससे वह इनवर्टर के पास से तार देखने लगे। तभी करंट लगने से वह अचेत हो गए। पत्नी उन्हें कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पत्नी सरोज बेटा अक्कू पुत्री दीक्षा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पहले वह बरुआसागर से एट ट्रांसफर होकर आए थे। वह स्कूल के पास ही मकान लेकर रह रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें