उरई(जालौन)। टीचरों कोमहंगाई भत्ते का बकाया भुगतान 13 अक्टूबर तक कर दिया जाएगा।
इसके अलावा पदोन्नति टीचरों के अंतरजिला तबादला पूरे होने के फौरन बाद की जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वरुण कुमार ने सोमवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल
को यह आश्वासन दिया।
बीएसए वरुण कुमार से सोमवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामबालक व्यास की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। शिक्षक नेताओं ने कहा तीन वर्षों से महंगाई भत्ते के अवशेष देयकों का भुगतान वर्ष 10-11 का बोनस ग्रांट आने के बाद भी नहीं हुआ। इससे शिक्षकों को 15 से 20 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है। शिक्षक नेताओं ने कहा बीएसए ने 13 अक्टूबर तक बकाया वेतन भत्ते बोनस के देयकों का भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान रामबालक व्यास, सत्यनारायण त्रिपाठी, मोहन गुप्ता, कमलेश कुमार, राजीव त्रिपाठी, राजकिशोर, कमलेश कुमार दीक्षित, तेजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो