उरई (जालौन)। लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पिछले छह साल से फरार पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी सदर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शहर के रामनगर मोहल्ला निवासी कपिल कुमार पर साल 2006 में एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ था। तब से कपिल पुलिस को चकमा देकर रहा था। एसपी ने उसके ऊपर पांच हजार का ईनाम भी घोषित किया था। बुधवार की देर रात तकरीबन 9 बजे डिप्टी गंज चौकी प्रभारी श्रीकेश भारती ने वांछितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो कपिल के घर में मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।