फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मुकदमे होंगे वापस

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बसपा शासन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं पर धरना-प्रदर्शन के दौरान दर्ज फर्जी मुकदमों की छायाप्रति कार्यकर्ता संगठन को उपलब्ध कराये, ताकि फर्जी मुकदमों की वापसी पर विचार किया जा सके। यह बात सपा जिलाध्यक्ष हाजी सोहराब खां ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर संगठन की मासिक बैठक में कही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हाजी सोहराब खान ने कहा कि कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण कराए। निकाय चुनाव के संबंध में निर्देश दिया कि जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं वह बैनर पोस्टर होर्डिंग्स में पार्टी नेताओं का फोटो न छापे सिर्फ पार्टी सिंबल का प्रयोग न करें। विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि वह मेहनती कार्यकर्ताओं के साथ हैं जिनकी वजह से उन्हें जीत मिली है। सांसद घनश्याम अनुरागी ने कहा कि सपा आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलेगी। इसके लिये अभी से तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि जिले में पिछली सपा सरकार द्वारा स्थापित किए गए मेडिकल कालेज का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष वीर पाल सिंह दादी, नवाब सिंह यादव, राजा केशवेंद्र सिंह जू देव, समर सिंह गुड्डू, आरवी भास्कर, सरनाम सिंह यादव, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र मौखरी, सुरेंद्र बजरिया, मधु श्रीवास्तव, गुलाब जाटव, शत्रुघ्न चौहान, अनुपम मिश्रा, शिवदास श्रीवास, दीपराज गुर्जर, महेश द्विवेदी सर, संजय पटेल, मांडवी निरंजन, ममता कुशवाहा, हरिश्चंद्र तिवारी, ज्ञानेंद्र निरंजन, चंद्रपाल रूरा, विमल सेंगर आदि लोग थे। बैठक का संचालन वीरेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें