उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी याकूब अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई वारिश उसकी पत्नी नसीरन को बाइक में बैठाकर गुरुवार की सुबह 10 बजे डाक्टर को दिखाने जा रहा था। झांसी पुल के पास तेज रफ्तार बुलेरो चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी पत्नी नसीरन व भाई वारिश घायल हो गए। पुलिस ने बुलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, कैलिया थानाध्यक्ष एनसी कटियार ने थाना क्षेत्र के ग्राम सुनाया निवासी कल्याण सिंह को गांव के ही पास से 19 गत्ता देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।