उरई (जालौन)। 20 अप्रैल को शहर के मुहल्ला सुशीलनगर निवासी एक 9 वर्षीय बालक को अगवाकर दो बाइक सवारों जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगंाव की ओर ले जा रहे थे तभी गेहूं की मड़ाई कर रहे किसानों द्वारा पीछा करने पर बदमाश बालक को छोड़कर भाग गए थे। मामले की तहरीर बालक के पिता ने दी थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। लिहाजा पीड़ित पिता नवनीत कुमार राणा से जिला एसपी के आदेश पर दो अज्ञात अपहरणकर्ताआें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला सुशीलनगर जालौन रोड निवासी शेषनारायण द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 20 अप्रैल को शाम तकरीबन 6 बजे उनका 9 वर्षीय पुत्र विकास द्विवेदी घर के बाहर खेल रहा था तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने विकास को अगवाकर लिया और जालौन के उरगांव की तरफ चल दिए वहां किसान गेहूं की मड़ाई कर रहे थे। विकास के रोने की आवाज बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश विकास को छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने विकास को सकुशल परिजनों को सौंपा। कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।