फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैग टीम ने दूसरे दिन खंगाले मनरेगा का रिकार्ड

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। मनरेगा में हुई गड़बड़ियों के खुलासे में लगी कैग की 6 सदस्यीय टीम के सदस्यों ने जिले में दूसरे दिन भी दस्तावेजों की जांच में लगी रही। टीम ने विकास भवन में ग्राम्य विकास अभिकरण के कर्मचारियों से अभिलेखों के बारे में जानकारी ली। टीम लेबर बजट के अलावा अन्य कई दस्तावेजों के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, शुरुआती जांच मनरेगा के मद में जनपद स्तर से जारी हुई धनराशि व किस मद में कितना खर्च किया गया है, इन्हीं बिंदुओं पर केंद्रित है। मनरेगा की जांच में कैग टीम के निशाने पर कुछ ऐसे भी काम है जिनमें ब्लाक स्तर पर जबरदस्त डुप्लीकेसी हुई। यानी कि सड़क एक जिसे क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत व जिला पंचायत तक ने बना डाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें