उरई (जालौन)। गुलाबी गैंग की महिलाओं ने जिला कमांडर अंजु शर्मा की अगुवाई में विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। बाद में महिलाओं ने अपर जिलाधिकारी लोकपाल सिंह के कार्यालय कक्ष में जा क र अपनी समस्याओं का पुलिंदा सौंपा। गुलाबी गैग की जिला कमांडर अंजू शर्मा के साथ प्रदर्शन करने आई महिलाओं ने कहा कि वह राज्य सरकार से कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध व महिलाओं की सुरक्षा की पूरी गारंटी चाहती है। इसके लिये हम जनपद की महिला जिलाधिकारी से मिलकर उन बूढ़ी गरीब महिलाओं की भी व्यथा सुनाना चाहते है जो बेसहारा है लेकिन उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। बेघर गरीब महिलाओं को आवास नहीं मिल रहे है। जिले में इंद्रा आवासों के आवंटन में घूस का विरोध करने वाली बेसहारा महिलाओं को आवास नहीं दिये जा रहे है। जिला कमांडर अंजू शर्मा ने कहा कि वह गरीब महिलाओं को पेंशन आवास की मांग व कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर प्रदर्शन करने आयी है। यदि हमारी मांगों पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से विचार नहीं किया तो बुंदेलखंड भर की महिलाओं कलेक्ट्रेट में घेरा डाल देगी। इस मौके पर समसा देवी, मालती देवी, विद्या देवी, नीता, राजरानी, रामकुमारी, जन्नत, रामबेटी, गुड्डी, गिरजा देवी समेत कई महिलायें थी।