फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक व लिपिक निलंबित

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। रामपुरा ब्लाक में मनरेगा के बहुचर्चित घोटाले मे बुधवार को सीडीओ सुरेंद्र विक्रम सिंह ने वरिष्ठ सहायक जेपी गुबरेले व एनआरईपी लिपिक संतोष गोस्वामी समेत दो कर्मचारियों को देर शाम निलंबित कर दिया गया। मालूम हो कि विकासखंड रामपुरा के मनरेगा के कामों में बीते छह माह पहले डेढ़ करोड़ का घपला पकड़ा गया था। इतना ही नहीं इसे अलावा पचास लाख रुपए रिवाल्विंग फंड का पता तक नहीं चला कि आखिर इतनी बड़ी धनराशि के खर्च का ब्योरा कहां है। ब्लाक रामपुरा में पदस्थ अवर अभियंता सुरेंद्र पटेल ने तो मनरेगा मद से ग्राम पंचायतों की बनी सड़कों का भी क्षेत्र पंचायत से भी काम होना दर्शाकर बड़े पैमाने पर घपला किया गया। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद तत्कालीन मडलायुक्त मुहम्मद मुस्तफा एवं तत्कालीन जिलाधिकारी राजशेखर के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने जांच कराई थी। जिसमें रिवाल्विंग फंड का पचास लाख रुपए व डेढ़ करोड़ रुपए मनरेगा में घपले के लिए वरिष्ठ सहायक जेपी गुबरेले एवं एनआरईपी लिपिक संतोष गोस्वामी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जबकि तत्कालीन खंड विकास अधिकारियों चित्रसेन सिंह, जीपी कौशिक, अवर अभियंता सुरेंद्र पटेल के खिलाफ शासन को आरोप पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें