उरई (जालौन)। स्थानीय राधा बल्लभ मंदिर में पटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान राधा बल्लभ की झांसी के दर्शन किए। भजन संध्या में देर रात तक भजन कीर्तन किए। स्थानीय सर्राफा बाजार स्थित प्राचीन राधाबल्लभ मंदिर में आज पटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पुजारी राजेश्वरा नंद ने आठोयाम पूजा की। इस मौके पर डा.केके निगम, राजुल महेश्वरी ने भजन गाए। भजन गायक धर्मेंद्र राजपूत के ‘मेरे बांके बिहारी लाल भजन’पर भक्त विभोर होकर नाचने लगे। मंजू राजपूत ने प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहे है गीत गया। भजन संध्या के बाद भोग लगाया गया। प्रबंधक डा.अनिल ने प्रसाद वितरण किया।