उरई (जालौन)। रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम खकसीस में रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से पैदल जा रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रेढ़र थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम खकसीस के हफीजुद्दीन ने थाना पुलिस को तहरीर में बताया कि उसका पुत्र इजैउद्दीन (14) रविवार शाम 7 बजे पैदल जा रहा था। गांव के ही चतुर सिंह ने ट्रैक्टर से लड़के को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।