जालौन। सरकारी गेहूं चावल पकड़े जाने के मामले में सात लोगों के खिलाफ धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहसीलदार बीके राय ने ग्राम माड़री में चतुर सिंह का इम्तियाज के घर पर रखा लगभग 100 बोरी गेहूं, 27 बोरी चावल, एक बोरी चीनी तथा मुहल्ला खंडेराव से 18 बोरी चावल पकड़ा गया था। इस मामले में आज पूर्ति निरीक्षक वीके महान ने उमाशंकर, मजीद, नजीर, तालीम, अजीम सहित सात लोगों के खिलाफ धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई।