फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। पुलिस ने तमंचे के साथ मुख्य हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आटा थाना पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि आटा थाना क्षेत्र के ग्राम करमेर के महेश राजपूत ने छह माह पूर्व गांव के ही सुख सिंह पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर महेश को जेल जाना पड़ा था। 1 मई को ही महेश जेल से रिहा हुआ था। तभी सुख सिंह ने सरेशाम तमंचे से ताबड़तोड़ दो गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से वह फरार था। सोमवार की सुबह थानाध्यक्ष विग्गन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी सुख सिंह गांव के बाहर टहल रहा है। तभी पुलिस ने उसे दबोच कर जेल भेज दिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें