फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से गायब शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। रामपुरा ब्लाक के ग्राम खरगपुरा के प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं अन्य ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम मनीषा त्रिघटिया को ज्ञापन देकर शिकायत की कि सहायक अध्यापिका नम्रता पाठक पिछले दो साल से स्कूल नहीं आ रही हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। पढ़ाई लिखाई न होने से बच्चों की संख्या भी लगातार घट रही है। डीएम ने लापरवाह सहायक अध्यापिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश बीएसए एसके तिवारी को दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम खरगपुरा के प्रधान रामप्रकाश, बीडीसी सदस्य देवेंद्र सिंह, नीतू सिंह, बाबूलाल, बाबूराम, मुन्नालाल आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि लगभग दो वर्ष पहले गांव के प्राइमरी स्कूल में नम्रता पाठक की नियुक्ति सहायक अध्यापिका के पद पर हुई थी। वह तभी से स्कूल नहीं आ रही हैं। इसकी शिकायत कई बार एसडीएम, एबीएसए कमलेश गुप्ता से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षिका लगातार वेतन ले रही हैं। बीती पांच अप्रैल को फिर शिकायत किए जाने पर सीडीओ ने बीएसए एसके तिवारी को नम्रता पाठक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अमर उजाला ने इस खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद बीएसए ने 17 अप्रैल को सहायक अध्यापिका नम्रता पाठक को निलंबित कर जांच एबीएसए डकोर आरपी रामसखा को दे दी थी। इसके बाद भी वह स्कूल नहीं आईं। डीएम मनीषा त्रिघटिया ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए बीएसए एसके तिवारी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें