फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 3386 विधवाओं को जल्द मिलेगी पेंशन

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जिले की 3386 विधवाओं के लिए गुड न्यूज। इन विधवाओं को पेंशन का हकदार बनाया जाएगा। शासन के निर्देश पर जल्द ही जिला प्रशासन विधवा पेंशन के नए फार्म जारी करने जा रहा है। डीएम राम गणेश ने बताया कि प्रत्येक तहसील दिवस में शिविर लगाकर विधवा पेंशन के नए फार्म भरवाए जाएंगे। शासन की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा विधवाओं को सरकार की विधवा पेंशन योजना से जोड़ा जाए, ताकि विधवाएं अपने जीवन यापन के लिए किसी की मोहताज न रहें।
विज्ञापन

इस समय जिले में 10408 विधवाओं को पेंशन दी जा रही है। इसके अलावा 1448 विधवाओं की और पेंशन स्वीकृत हो चुकी है। शासन से हरी झंडी मिलने पर विधवाओं के लिए 3386 और पेंशन के फार्म भरवाने का फैसला लिया गया है। डीएम राम गणेश ने बताया कि पेंशन फार्म भरने के लिए किसी भी विधवा को परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रत्येक तहसील दिवस पर फार्म भरने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत पांच नवंबर से कोंच तहसील से की जाएगी। इसके बाद उरई, जालौन, कालपी, माधौगढ़ की तहसीलों में भी शिविर लगाए जाएंगे। इनकी जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग के अधिकारियोें को सौंपी जाएगी। पेंशन फार्म वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं होगी। शिविर में यदि किसी विधवा को कोई दिक्कत आती है तो वह उसकी शिकायत सीधे आकर कार्यालय कर सकती है। फार्म भरने के बाद उनका सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद ही विधवा पेंशन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें