फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। शहर कोतवाली के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला हत्या है या हादसा, जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार की शाम शहर के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी कृष्ण कुमार (25) अपने दोस्त गौरव और आकाश के साथ बाइक से भोगनीपुर थाना क्षेत्र के रसरापुर से वापस लौट रहे थे। उनकी बाइक चौरा के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, जिससे कृष्ण कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसके दोनों साथी भी जख्मी हो गए। घायलों को जालौन जिला के कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर कृष्ण कुमार की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। उसे जिला चिकित्सालय लाया जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में मृतक के भाई ब्रजकिशोर ने बताया कि उसके भाई की मौत बाइक फिसलने से नहीं हुई है, बल्कि उसके दोनों साथियों ने उसकी हत्या की है। उसने भोगनीपुर पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि उससे 50 हजार रुपये गौरव ने कर्ज लिया था और वह रविवार की सुबह घर आया था और रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर कृष्ण कुमार को साथ ले गया था। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है। उधर दूसरी तरफ घटना में घायल मृतक के दोनों दोस्त भी जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की हत्या हुई है या फिर मौत की वजह सड़क हादसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें