फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बरसाए शोभायात्रा पर फूल

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। मां बलखंडी देवी शक्ति पीठ में चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत पुराण के दसवें दिन गुरुवार को नगर की सड़कों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ा। शोभायात्रा पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल बरसाए।
विज्ञापन

मंदिर के महंत जमुनादास एवं योगीराज महाराज ओरछा की अगुवाई में मंदिर परिसर में निकाली गई शोभायात्रा में नगर समेत दूरदराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा के लिए करीब 12 बजे मंदिर में भीड़ जुटी और यहां से डीजे की धुनों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा टरननगंज बाजार, बस स्टैंड होते हुए यमुना के पीरा घाट पहुंची, जहां महिलाओं ने कलशों में यमुना जल भरा। यहां से शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां सजाईं गईं। जहां से शोभायात्रा निकली, वहां मौजूद लोग इसे देखने के लिए रुक गए। शोभायात्रा का करीब आधा दर्जन स्थानों पर स्वागत किया गया। साथ में पुलिस फोर्स साथ चल रहा था। इस दौरान मंदिर परिसर को बिजली की रोशनी से आकर्षण ढंग से सजाया गया था। शोभायात्रा में कालेेश्वर मंदिर के प्रधान बाबा भूतनाथ, शंकर शरण चतुर्वेदी, शिवबालक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गोविंद अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें