फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महीने बीत गए, पूरा नहीं हुआ काम

Wed, 17 Sep 2014 05:31 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। ऊर्जा मंत्रालय ने कालपी नगरीय क्षेत्र को मॉडल टाउन का दर्जा देकर वर्ष 2012 में आरएटीडीआरपी परियोजना के तहत करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत के उच्चीकरण का काम शुरू कराया। इसके तहत पुराने तारों व ट्रांसफार्मरों की जगह नये आधुनिक ट्रांसफार्मर व फाइबर युक्त बंद केबिल डालने का कार्य किया जाना था। कार्यदायी संस्था को यह काम 31 दिसंबर वर्ष 2013 को समाप्त करना था। लेकिन अभी तक आधे से भी कम काम हो सका है। ऐसे में आधे अधूरे काम की वजह से जगह जर्जर होकर लटक रहे विद्युत तारों से लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने कालपी के शहरी क्षेत्र में पुराने तारों व ट्रांसफार्मरों की जगह नये आधुनिक ट्रांसफार्मर व फाइबर युक्त बंद केबिल डालने के लिए कार्यदायी संस्था गाजियाबाद की केजीएन कंपनी लिमिटेड को ठेका दिया है। यह बीते साल 31 दिसंबर को पूरा होना था, लेकिन समयावधि के नौ महीने बाद भी आधे से भी कम यानी 40 फीसदी ही काम हो सका है। कार्यदायी संस्था के अफसर इसकी वजह सामान न मिलना बता रहे हैं। नगर की नई व्यवस्था के अंतर्गत आर्य कन्या पाठशाला जुलैहटी व विजय के सामने 630-630 केवीए के ट्रांसफार्मरों को स्थापित करना हैं, लेकिन अभी तक नहीं हुआ। वहीं, 63 केवीए व 100-100 केवीए के ट्रांसफार्मरों को पुरानी कोतवाली के पास व हिंदी भवन रोड पर स्थापित तो कर दिया, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं किया गया है। पुराने ट्रांसफार्मरों व जीर्णशीर्ण जर्जर तारों की बदौलत नगर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था खराब चल रही है। नगर के जुलैहटी चौराहे पर तीन बिजली खंभों के बीच जर्जर तार सड़क से मात्र 7-8 फिट ऊंचाई में झूलते दिखाई पड़ रहे हैं। मौलाना कप्तान, डॉ. रमेश गौतम, मुजीब आदि का कहना है कि बीते दिनों विद्युत पोल में करंट से चिपक कर एक गाय की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। इसी प्रकार मुख्य बाजार टरननगंज में डिग्री कालेज के आसपास बिजली के जर्जर झूल रहे हैं। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री रामप्रकाश पुरवार, नगर अध्यक्ष श्रीकांत पुरवार, व्यापारी नेता रफीक ने कार्य तेज गति से कराने की मांग की है। उधर, इस संबंध में विद्युत महकमे के उपखंड अधिकारी अनिल पाठक ने बताया कि दो स्थानों पर डबल पोल लगाकर नये ट्रांसफार्मर लगाए जाने की योजना है, लेकिन मोहल्ले के कुछ लोग उचित स्थान पर पोल स्थापित नहीं होने दे रहे हैं, जिससे काम अधर में लटका हुआ है। साथ ही यह भी बताया कि कालपी टाउन का संपूर्ण कार्य 31 दिसम्बर 2013 को समाप्त हो जाना चाहिए था, लेकिन कंपनी ने कार्य की अवधि को बढ़ा दिया है। उधर, कार्यदायी संस्था के स्थानीय प्रभारी एके तिवारी ने बताया कि 31 दिसंबर 2014 तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें