फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने जाम लगाया, नारेबाजी

Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कोटरा में बीते दिनों मवेशी की मौत के मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी ने होने पर सोमवार को लोगों का गुस्सा भड़क उठा। विरोध में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठनों के लोगों के साथ बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहर के भीड़भाड़ वाले शहीद भगत सिंह चौराहे पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही सीओ वंशराज यादव आसपास के कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस फोर्स देखते ही आंदोलनकारियों ने नारेबाजी और तेज कर दी। इसी बीच सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ ने मिलकर लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। इसके बाद जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराने के साथ ही तीन दिन से अनशन पर बैठे नेताओं का अनशन भी तुड़वाया।
विज्ञापन

जाम लगा रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की हीलाहवाली के चलते अभी तक आरोपी नहीं पकडे़ जा रहे हैं। गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे नेताओं की हालत भी बिगड़ती जा रही है, इसके बावजूद प्रशासन चुप्पी साधे है। लिहाजा जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा और कोटरा कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मालूम हो कि बीते दिनों कोटरा में एक मवेशी का शव मिलने से लोगों में रोष व्याप्त हो गया था। दो दिन तक भाजपा व गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने पुलिस व जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। लेकिन कोई सुनवाई न होने पर तीन दिन पहले गौरक्षा दल एवं विश्व हिंदू परिषद के नेता मनुराज तिवारी व राजन तिवारी आमरण अनशन पर बैठ गए। अनशन पर तीन दिन बैठने के बाद भी जब पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो सोमवार को लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित हिंदू संगठनों के लोगों के साथ बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इस बीच पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चौराहे का आवागमन ठप्प होते ही आसपास की गलियों में भी जाम लग गया। जाम की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स के साथ अफसरों ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाने के बाद भरोसा दिलाया कि जल्द ही कार्रवाई होगी। इसके बाद गुस्साए लोग शांत हुए। तब कहीं जाकर खत्म हुआ। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ वंशराज यादव की मौजूदगी में अनशन पर बैठे नेताओं को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें