फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, गन्ने की फसल राख

Sat, 14 Jun 2014 05:32 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। गांव टीहर में गुरुवार की रात 11 बजे खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन टूटकर खेत में गिर गई। इससे खेत में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों की चपेट में आकर आठ बीघा गन्ने की फसल राख हो गई। गांव वालों ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों में इस बात से काफी नाराजगी रही कि हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार बदलने के लिए विद्युत विभाग के बड़े अफसरों को कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव टीहर निवासी राजीव कुमार गुप्ता ने गांव में ही आठ बीघे खेत में अबकी गन्ने की फसल बोई थी। गुरुवार को तेज हवा के झोंके से खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर खेत में गिर पड़ा। तार से निकली चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। हवा के झोंके से आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते गन्ने की फसल धू धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में राख हो गई। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक राजीव की आठ बीघा गन्ने की फसल राख हो चुकी थी। किसान राजीव कुमार गुप्ता ने एसडीएम माधौगढ़ को प्रार्थनापत्र देकर मुआवजे की मांग की है। उनका दावा है कि आग से तकरीबन चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें