फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिकायतों को समय सीमा में निस्तारित करें’

Wed, 21 May 2014 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। चुनाव बाद आदर्श आचार संहिता खत्म होते ही मंगलवार को पहले तहसील दिवस में 20 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। तहसील दिवस में मौजूद एसडीएम जलराजन चौधरी ने शिकायतों का समय सीमा में निस्तारण करने का आदेश दिया। साथ ही चेताया कि शासन की मंशा के अनुसार शिकायतें लंबित नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन

तहसील सभागार में तहसीलदार एके सिंह की मौजूदगी में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम जलराजन चौधरी ने बीते तहसील दिवसों के लंबित 74 प्रार्थनापत्रों को लेकर संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताई और कड़ी फटकार लगाई। हालांकि इस फटकार को सुनने के लिए ज्यादातर विभागों के अधिकारी तहसील दिवस से नदारद रहे। उधर, मंगलवार को तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 20 प्रार्थनापत्र आएं। इसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष राधेश्याम दांतरे के ही पांच प्रार्थनापत्र शामिल हैं, जिनमें बिजली, पानी, सड़क, हैंडपंपों के रीबोर, नगर में अतिक्रमण हटाने के अलावा कांशीराम कालोनी में आवासों के आवंटन करने से संबंधित मांगें उठाई गईं हैं। पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने प्रार्थनापत्र देकर कोटेदार गोविंद राठौर पर पांच साल से उन्हें खाद्य सामग्री न देने की शिकायत की। कैलिया थाने के एक गांव निवासी दलित व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 25 मई को उसकी बेटी की शादी होनी है उसे गांव का ही एक लड़का बहला फुसला कर भगा ले गया है, पुलिस इस मामले में सुनवाई नहीं कर रही है।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक कैलिया दयाशंकर, बीडीओ कोंच एसपी शुक्ला, बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजर प्रभा निरंजन, खंड शिक्षा विभाग से संगीता अग्रवाल, नगर पंचायत नदीगांव से शिवकुमार पांडेय, एडीओ समाज कल्याण वीके निरंजन, जेई जल संस्थान केपी शुक्ला, जेई विद्युत वीपी शर्मा, भूमि संरक्षण विभाग से तुलाराम, पशु चिकित्सा महकमे से डॉ. यशवंत सिंह, नगर शिक्षा विभाग से रामकुमार झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें