फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के कारोबारियों ने बंद की गल्ला मंडी, नारेबाजी

Mon, 21 Apr 2014 05:31 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बिजली विभाग की ओर से एक थोक गल्ला व्यापारी के विरुद्घ दर्ज कराई गई बिजली चोरी की रिपोर्ट से नाराज गल्ला व्यापारियों ने रविवार को मंडी बंद रखी। गल्ला व्यापारी समिति कोंच के तत्वावधान में प्रदर्शन करते व्यापारियों ने बिजली विभाग के नारेबाजी भी की। मंडी की बंदी से काम काज पूरी तरह से ठप रहा। इस संबंध में मंडी सचिव को ज्ञापन भी दिया गया, जिसमें व्यापारियों ने साथी व्यापारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस न लिए जाने पर आंदोलन तेज करने की बात कही है।
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी समिति का कहना है कि साप्ताहिक बंदी के दिन छापा मारना विभागीय अधिकारियों के षड्यंत्र का हिस्सा है। जिस व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उसके यहां न तो कनेक्शन है और न ही कटिया डाल कर बिजली चोरी का कोई मामला है, बल्कि अधिकारियों द्वारा व्यापारी से की गई अनुचित मांग पूरी नहीं किए जाने की खुन्नस में उसके खिलाफ मामला प्लांट किया गया है।
डेढ़ सप्ताह पूर्व 9 अप्रैल को गल्ला मंडी में साप्ताहिक बंदी के दिन बिजली विभाग और विजिलेंस टीम के छापे के बाद एक थोक गल्ला व्यवसायी मे. आर्या उद्योग के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके विरोध में व्यापारियों में उबाल है। आज गल्ला मंडी बंद रख, जिससे जिंसों की खरीद फरोख्त नहीं हुई। व्यापारियों ने इसे प्रतीकात्मक बंदी बताया है और कहा है कि व्यापारियों का उत्पीड़न कतई नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय रावत व मंत्री अजय अग्रवाल अज्जू ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो व्यापारी लंबी हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पीड़ित व्यापारी अरविंद अग्रवाल, रामस्वरूप मिश्रा, विजय गुप्ता भोले, राजीव पटेल, अजय गोयल, विनोद उदैनिया, हरीमोहन सौनकिया, चंद्रशेखर लोहिया, विनय अग्रवाल, जय मुखिया, प्रेमनारायण राठौर, जयप्रकाश अग्रवाल, अंकुश दुवे, छोटू चौपड़ा, राहुल तिवारी, ध्रुवप्रताप सिंह, सुनील अग्रवाल, मिथलेश गुप्ता, हरीश तिवारी, महेशशंकर लोहिया, विजयकुमार गुप्ता, नवनीत गुप्ता, बेदी अग्रवाल, पुत्तूलाल निरंजन, संतोष विदुआ, छोटू तिवारी, रामबाबू अग्रवाल, नरेश लोहिया समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें