फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दी दो बूंद जिंदगी की

Mon, 25 Nov 2013 05:42 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। पल्स पोलियो बूथ दिवस पर डीएम रामगणेश ने जिला महिला चिकित्सालय में बने बूथ का उद्घाटन किया और बच्चे को दो बूंद ओरल पोलियो ड्राप पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि यह एसएनआईडी राउंड है। इसमें बीओपीवी वैक्सीन पिलाई जा रही है। सब मिलकर अपने एवं पड़ोस के 0-5 वर्ष तक के शत प्रतिशत बच्चों को ओरल पोलियो ड्राप पिलाना न भूलें। अभियान में लगे समस्त अधिकारी व कर्मी पूर्ण तन्मयता से कार्य करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम ने सर्वोदय इंटर कालेज में बने बूथ पर भी बच्चों को दो बूंद ओरल पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारीडीसी गुप्ता ने कहा कि यदि किन्हीं कारणों वश आज कोई बच्चा दवा पीने से वंचित रह जाता है तो 25 से 29 नवम्बर तक प्रत्येक घर में पोलियो की टीम द्वारा दवा पिलाएगी।
इस मौके अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आशाराम , वरिष्ठ परामर्शदाता किशोरी लाल, नोडल अधिकारी जीप्रसाद , पीपी सिंह, डीपीएम, रामशरण जाटव आदि मौजूद रहे।
कोंच प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका परिषद कार्यालय गेट पर भारत विकास परिषद द्वारा गोद लिये गये बूथ पर तहसीलदार एके सिंह और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने पांच वर्षीय अक्षत को पोलियो ड्रॉप पिला कर बूथ का उद्घाटन किया गया। सरकारी स्तर पर तमाम प्रयासों के बावजूद भी बूथ दिवस पर काफी कम बच्चों ने पोलियो ड्रॉप्स लिये। सीएचसी कोंच प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला ने कहा है कि आगे डोर टु डोर अभियान चला कर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। भाविप के अध्यक्ष नृसिंह गहरवार, श्रीकांत गुप्ता, काजी मुईनउद्दीन, अनिल कपूर स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें