फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सयुस कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

Mon, 25 Nov 2013 05:42 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को साइकिल, मोटरसाइकिल रैली निकालकर सपा सरकार की नीतियों व जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

सभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर में साइकिल, मोटर साइकिल निकालकर लोगों को सपा की नीतियां बताईं। रैली में सैकड़ों युवा हाथों में पार्टी की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों व जनहितकारी योजनाओं के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे पहले सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर स्थानीय सपा कार्यालय से रवाना किया। सपा कार्यालय से प्रारंभ होकर रैली जिला पंचायत तिराहा, कोंच बस स्टैंड, पीली कोठी बजरिया होते हुए शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए स्टेशन पर समाप्त हुई। शहीद भगत सिंह चौराहा पर समाजसेवी अशोक होतवानी तथा मोहित गारमेंट पर सपा नेता महेंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं का माला पहना कर स्वागत किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया ने कहा कि इसी तरह उनके कार्यकर्ता पूरे जनपद में साइकिल रैली निकालकर समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे। जिला महासचिव इमरान उल्ला, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नारायण राजपूत, विधानसभा क्षेत्र महामंत्री रानू तिवारी, रामसनेही, सतीश, सीटू तिवारी, मोहसिन खां, गुलाब यादव, बादाम सिंह कुशवाहा, डिंपल गुर्जर, आफताब, उदय प्रताप, अजीत यादव, बृजेंद्र यादव कोंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें