फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश उत्तम ने सपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। अति पिछड़ों और पिछड़ों की भलाई के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। प्रमोशन में आरक्षण की व्यवस्था खत्म कर पिछड़ों, अति पिछड़ों को आगे बढ़ाने का काम सबसे पहले सपा सरकार ने ही किया। यह बात सपा के प्रांतीय सदस्य एवं एमएलसी नरेश उत्तम ने कही। वह 20 जुलाई को झांसी में होने वाली मंडलीय पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों की बैठक सपा कार्यालय में ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद जालौन में राजकीय मेडीकल कॉलेज, जनपद में यमुना बेतवा नदियों पर पुलों का निर्माण यदि दिख रहा है तो यह सब पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की देन है। प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव का सबसे ज्यादा जोर कमजोर तबके के पिछडे़ वर्गों के उन छात्रों की उच्च शिक्षा की ओर है जो कभी शिक्षा का महत्व नहीं जानते थे। कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट सिर्फ संपन्न परिवारों के बच्चों के पास ही होते थे। हमारी सरकार ने सभी वर्गों को लैपटॉप देने का काम किया। पिछडे़ वर्गों के लिए तमाम अनुदान की योजनाएं लागू की और आज पिछडे़ वर्ग के लोग तरक्की की राह पकड़ रहे हैं तो यह भी पिछडे़ वर्ग के मसीहा मुलायम सिंह यादव की देन है।
पिछड़ा वर्ग की झांसी में बीस जुलाई को आयोजित रैली के प्रभारी छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जनपद जालौन से अति पिछडे़, पिछडे़ वर्ग की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को बसों से लाने व ले जाने की व्यवस्था जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष हाजी सोहराब खान, सांसद घनश्याम अनुरागी, विधायक दयाशंकर वर्मा व प्रमुख पार्टी के लोगों को सौंपी गई है। आज हमें अपनी ताकत का एहसास विपक्षी दलों को कराना होगा ताकि लोकसभा चुनाव में हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीत सके। इस मौके पर हैप्पी चावला, ध्रुव साहनी, कमलेश वर्मा, रानू तिवारी, लाखन सिंह कुशवाहा, जमींपाल सिंह, ज्ञानेंद्र निरंजन, संदीप यादव, सुरेंद्र बजरिया, सुरेश याज्ञिक, नवीन विश्वकर्मा, गुलाब जाटव, प्रतिपाल सिंह, रहे। बैठक का संचालन राजीव शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इनसेट
पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नरेश उत्तम के सामने रो पड़े
उरई (जालौन)। सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निरंजन खडे़ हुए तो मुख्य अतिथि एमएलसी नरेश उत्तम की ओर देखकर अपने मन के अंदर छिपी पीड़ा को कहते हुए फफक फफक कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी में सदस्य के रूप में गांव गांव जाकर फट्टे बिछाए और आज जब सरकार बनी तो केवल उन लोगों को ही महत्व दिया जाता है जो चापलूस थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना सारा जीवन पार्टी में लोगों को संगठित करने में लगा दिया। आज पार्टी में उनका कोई मूल्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें