फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स वसूली बंद की जाए

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। सदर विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर मांग की है कि जब तक फोरलेन का कार्य पूर्ण न हो तब तक टोल वसूली बंद की जाए।
विज्ञापन

पत्रकारों से सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि उन्होंने डीएम से भी टोल टैक्स वसूली बंद कराने को कहा है। कहा कि अभी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फोरलेन का निर्माण पूरा नहीं किया है। कालपी नगर के पास करीब दो किलोमीटर मार्ग आज तक अपूर्ण है। सड़क मेें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस संबंध में प्राधिकरण के अधिकारियों व जिला प्रशासन की बैठक हो चुकी है परंतु प्राधिकरण ने कोई उचित कदम नहीं उठाया। इसके चलते आएदिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। रोज घंटों जाम लगता है जिससे ट्रांसपोर्टरों को काफी परेशानी व धन हानि हो रही है। यह भी कहा कि सीएम के रात की कटौती बंद करने के आदेश के बाद भी रात में फिर से शुरू हुई बिजली की कटौती के बारे में वह शीघ्र सीएम से मिलेंगे। इस मौके पर प्रदीप दीक्षित, लक्ष्मणदास शिवहरे, विशम्भर यादव, भानु वर्मा, महेश द्विवेदी सर, विजय राजावत, भानु राजपूत, इकबाल मंसूरी, दीपू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें