फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड त्रासदी के लिए इकट्ठा की इमदाद

Wed, 26 Jun 2013 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। उत्तराखंड में तबाही से आहत लोगों ने पीड़ितों की मदद के लिये हाथ बढ़ाए हैं। आसमां वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ता पीड़ितों की मदद के लिये धन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं को जुटाने के लिये मंगलवार को सड़कों पर निकल पड़े। सबसे पहले एसडीएम बाबूलाल और तहसीलदार एके सिंह ने अपना अंशदान झोली में डाला। उक्त राशि और सामग्री मुख्यमंत्री के मार्फत उत्तराखंड भेजी जाएगी।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी में भी लोगों ने दिल खोल कर पीड़ितों की सहायतार्थ मदद दी। फाउंडेशन के कर्ताधर्ता निश्वत खान ने बताया कि जो कुछ भी इकट्ठा होगा बांटेंगे। नगर में भ्रमण पर निकली टोली में प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र तिवारी, ब्रज बल्लभ सिंह सेंगर, अतीक अहमद शेखू, गजराज सिंह सेंगर मौजूद रहे।
इनसेट
अगर कोई लापता है तो मुझे सूचना दें
कोंच। एसडीएम कोंच बाबूलाल ने तहसील क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि प्रदेश सरकार ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है जिनके बारे में कोई खबर नहीं लग रही है। लिहाजा अगर किसी का कोई ऐसा परिजन है जो उत्तराखंड टूर पर गया है और उसके या उनके बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पा रही है तो उनके बारे में तहसील प्रशासन को अवगत कराया जा सकता है, तहसील प्रशासन वह जानकारी प्रदेश सरकार को उपलब्ध करा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें