फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की मौत

Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। पति संग बाइक से रिश्तेदारी में गई विवाहिता लौटते वक्त बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पति ने राहगीरों की मदद से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांव चंर्दुरा निवासी श्याम नारायण अपनी तीस वर्षीय पत्नी जामवती के साथ बाइक से गोहन शादी समारोह में गया था। मंगलवार की सुबह वह बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। जब बाइक गोहन थाना क्षेत्र के पड़कुला गांव के पास पहुंची तभी ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक उछल गई। पीछे बैठी जामवती सड़क पर सिर के बल पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन फानन में पति ने लोगों की मदद से पत्नी को सामुदायिक केंद्र माधौगढ़ में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें