फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशुओं की खालें पकड़ी, पांच गिरफ्तार

Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। गांव कुरेपुरा के पास सोमवार को तड़के पुलिस ने टाटा सूमो से प्रतिबंधित पशुओं की दो सौ खालें बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टाटा सूमो को सीज कर दिया है। पकड़े गए पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार की तड़के चार बजे थानाध्यक्ष गोहन रजनीश कटियार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर उन्होंने गांव कुरेपुरा के पास एक टाटा सूमो को रोकने के लिए इशारा किया। इस पर चालक ने वाहन को तेज गति से भगाया पर पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। टाटा सूमो में पांच लोग प्रतिबंधित पशुओं की खालें लेकर ग्राम कुरेपुरा की ओर से आ रहे थे। पुलिस ने दो सौ प्रतिबंधित खाले बरामद की है। सूमो में सवार अयूब, अनीस, लतीफ, मुन्ना निवासी जालौन तथा विवेक कुशवाहा निवासी खकसीस थाना रेंढ़र सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें