फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जा साबिर बेग एवं डा. शगुफ्ता मिर्जा की गायकी ने समा बांधा

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। प्रख्यात गायक मिर्जा साबिर बेग एवं डा. शगुफ्ता मिर्जा ने अपने गीतों गजलों से अतिथियों, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं का मनमोह लिया।
विज्ञापन

प्रखर बुद्धि पुरस्कार कार्यक्रम में डा. शगुफ्ता मिर्जा ने सरस्वती वंदना शारदे मां विद्यादायिनी सकल गुण खानी गीत के माध्यम से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद-सत्यम शिवम सुंदरम, एक राधा एक मीरा जैसे गीत गाकर वाहवाही लूटी। इसके बाद गीत गजल गायक मिर्जा साबिर बेग ने- है प्रीत जहां की रीति सदा गीत सुनाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो, आया रे खिलाने वाला खेले खिलौने लेके आया रे, जिंदगी मौत न बन जाए संभालों यारों, तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है, प्रस्तुत किए। श्रद्धांजलि गीत चिट्ठी न कोई संदेश तथा अंत में जब यह गीत दुनिया से जाने वाले जाने चले जाते हैं कहां, को सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए। आर्गन पर हबीब खान, पैड पर नईम हाशमी, ढोलक पर अनिल कुमार, तबला पर संतोष रावत ने गायक गायिकाओं को साथ बेहतरीन संगत दी। संचालन कर रहे कवि श्रवण कुमार सविता ने चुटकुलों से तथा गीतों से बच्चों खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें