उरई (जालौन)। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की मांग पर बीएसए ने शिक्षामित्रों को 30 नवंबर तक अवकाश की संस्तुति दे दी है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए वरुण कुमार सिंह से मुलाकात कर बताया शिक्षामित्रों के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 29 व 30 नवंबर को होनी है। विद्यालय शिक्षण कार्य के अलावा जनगणना एवं बीएलओ, पोलियो आदि कार्यों के कारण परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। बीएसए ने शिक्षामित्रों की परीक्षा तैयारी के लिए 23 से 30 नवंबर तक शिक्षामित्रों को अवकाश देने की संस्तुति कर दी। जिस पर शिक्षामित्रों नेे खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, अमित प्रताप, बाबूलाल, निशा श्रीवास्तव, राजेंद्र, अंजनी, हरेंद्र, सुनील, स्वदेश आदि मौजूद रहे।