उरई (जालौन)। समय से पहले विद्यालय बंद करने वाले माधोगढ़ क्षेत्र के प्राइमरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह को बीएसए वरुण कुमार ने निलंबित कर दिया। तहसील दिवस के बाद 3.10 पर विद्यालयों का निरीक्षण करने गए बीएसए वरुण कुमार जब प्राथमिक विद्यालय सोप्ताह पहुंचे तो प्रधानाध्यापक विद्यालय बंद कर घर जा चुके थे। गांव के लोगों ने शिकायत की कि वह अक्सर नशे में रहते हैं। जिसका कुप्रभाव छात्रों पर पड़ता है।