फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट खसोट करने वाले नेताओं का होता विनाश

Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। लूट खसोट करने वाले नेताओं का विनाश होता है। रावण उच्च कुल में पैदा हुआ था। उसने सोने की लंका बनवाई। लेकिन ऋषि मुनियों पर अत्याचार किया। भगवान राम की पत्नी माता सीता का अपहरण किया। इसी के चलते रावण का विनाश हो गया। ये बातें रविवार को सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा ने रिरूआ में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

श्री कुशवाहा बसपा, कांग्रेस और भाजपा के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये जनता के हितैषी नहीं। राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री चौधी चरण सिंह के बाद समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ही किसान हैं। वे किसानों, बेरोजगारों की पीड़ा को अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि युवा के कारण ही उत्तर प्रदेश में सपा को भारी बहुमत मिला है। इसी लिए पार्टी ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया। इसी तरह युवा एक बार फिर मिशन 2014 के लिए मेहनत करें और धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को देश का प्रधानमंत्री बनाएं तो किसानों, नौजवानों, महिलाओं तथा व्यापारियों की समस्याएं दूर हो जाएगी।
इसके पहले युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मौखरी ने मंच से नाराजगी जताते हुए कहा कि वे सपा के तमाम पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के पास गए लेकिन किसी ने इस सम्मेलन में आने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

इस दौरान सपा के प्रांतीय नेता इंद्रजीत सिंह यादव, प्रांतीय कार्यकर्ता सदस्य प्रदीप दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी विष्णुपाल सिंह नन्नू राजा, शफीकुर्रहमान कश्पी, महंत कृष्णपाल सिंह, महेश द्विवेदी सर, रश्मि भारद्वाज, कप्तान सिंह राजपूत, द्वारिका प्रसाद सुहाने दद्दू, कार्यक्रम संयोजक ऋतुराज राजपूत, गोविंद, जगरूप सिंह पटेल, डा. आरबी तिवारी, कुलदीप राठौर, एसके गिरी, ममता कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व सपा युवजन सभा के जिला महासचिव आनंद ठाकुर, नगर अध्यक्ष गोविंद, नगर महासचिव रानू तिवारी, बबलू आदि मौजूद रहे। जबकि बालजी सोनी ने चांदी का मुकुट श्री कुशवाहा को पहनाया। ऋतुराज राजपूत स्मृत चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें