सपा राष्ट्रीय महासचिव रामआसरे ने किया ऐलान
उरई (जालौन)। केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के एनजीओ जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट ने विकलांगों के उपकरण वितरण में अधिकारियों ने गड़बड़ी की रिपोर्ट दी है। रिपोर्टों के परीक्षण के बाद यदि गड़बड़ी साबित हुई तो एनजीओ के खिलाफ प्रदेश सरकार एफआईआर दर्ज कराएगी। यह बात सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामआसरे कुशवाहा ने कहीं। वह आज पार्टी नेता प्रदीप दीक्षित के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में अगली सरकार तीसरे मोर्चे की होगी। उस तीसरे मोर्चे की सरकार में बसपा भी हिस्सेदार बनेगी। इसमें कांग्रेस भी बाहर से समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए ही सपा यूपीए सरकार को समर्थन दे रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हम यूपीए के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देेश को किसान के बेेटे को प्रधानामंत्री बनाने की जरूरत है। सोनिया और गडकरी में से किसी का भी किसानी से लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि गोंडा के सीएमओ अपहरण कांड में प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव सरकार ने कड़ी कार्रवाई कर पार्टी के उदंड लोगों को संदेश दिया है। जल्द ही प्रदेश सरकार दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएगी। रिरुआ में आयोजित युवजन सभा के कार्यक्रम में सांसद, जिलाध्यक्ष की न मौजूदगी के पीछे यदि गुटबाजी का स्वरूप है तो संगठन जांच कराकर इस अनुशासनहीनता मामले में कार्रवाई करेगा।
पत्रकार वार्र्ता में सपा के प्रांतीय सदस्य इंद्रजीत सिंह यादव, प्रदीप दीक्षित, विष्णुपाल सिंह, सुरेंद्र मौखरी, कप्तान सिंह राजपूत, दीपू त्रिपाठी, शाकिर अली, आरबी भास्कर, कृष्णपाल महंत, सुनील यादव, कामता यादव, लाखन सिंह कुशवाहा, देवेंद्र यादव, लोचन सिंह खरुसा आदि रहे।